हरियाणा के इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म-7 पर मिला कटा हुआ पैर का पंजा, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 04:08 PM (IST)

अंबाला: कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर गुरुवार सुबह मानव अंग मिला है। सुबह यात्रियों की नजर एक कटे हुए पैर के पंजे पर पड़ी। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची और पंजे को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं। घटना के बाद से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म-7 पर सफाई और रूटीन चेकिंग के दौरान रेल कर्मियों को एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह इंसान के पैर का पंजा है। वहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
 

जांच अधिकारी सुमित वालिया ने बताया कि पंजे को सुरक्षित रखवा दिया गया है और आसपास के इलाकों में अन्य अंगों की तलाश की जा रही है। जीआरपी ने नजदीकी सभी थाना क्षेत्रों को सूचित कर दिया है, वहीं हाल के दिनों में लापता हुए व्यक्तियों का डेटा खंगाला जा रहा है। कैंट स्टेशन से जुड़े रेल खंडों और पटरियों के किनारे पुलिस टीमें तलाशी ले रही हैं ताकि शरीर के अन्य अंग मिल सकें।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static