हरियाणा के इस जिले में गूंजने लगी बेटियों की किलकारी, लिंगानुपात 900 से बढ़कर 960 तक पहुंचा
punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 09:02 AM (IST)

गुडग़ांव: लंबे समय से जिले में बढ़ती जा रही लिंगानुपात की खाई धीरे- धीेरे कम होती जा रही है। दरअसल ये कोई अचानक बदलाव का असर नहीं बल्कि कोख में लिंग जांच करने वालों पर सख्ती का असर है। बीते दिनों विभाग की सख्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते छह माह के दौरान आधा दर्जन लोगों पर पीएनडीटी एक्ट के तहत मुदमा दर्ज करवा कर उन्हे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। आप को बता दें कि 2016 में हरियाणा में एक हजार लड़कोंं पर लड़कियों की संख्या 900 थी। जो आज के दौर बढ़कर 960 तक जा पहुंची है।
यहां बता दें कि ये खाई ऐसे ही कम नही हुई है बल्कि इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग की सख्ती व कोख में लिंग जांच करने वाले विभाग के लंबे चौड़े खुफिया दस्ते की वजह से हुआ। जो पैसो की लालच में आकर लिंग जांच करने वालों की खबर विभाग व जिला प्रशासन को देकर उनके वास्तविकता को जमीं पर लाकर उन्हे जन्म सिद्ध अधिकार दिया।
गुडग़ांव चौथे स्थान पर
लिंगानुपात में सुधार की बात करें तो जींद जिला सबसे ऊपर रहा है। जींद में एक हजार लड़कों पर 1052 लड़कियां पैदा हुई है। ये आंकड़े पुराने नहीं बल्कि फरवरी 2022 में दर्ज किए गए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर चरखी दादरी जिला रहा जहां लड़़कियों का अनुपात 1002 दर्ज किया गया है। यही नहीं साइबर सिटी के नाम से मशहूर गुडग़ांव में हाल के दौरान एक हजार लड़कों के अनुपात में 953 लड़कियां दर्ज किया गया।
जो अब फरवरी 2022 में बढ़कर 960 तक पहुंचा है। याद दिला दें कि सीएम मनोहर लाल ने 2021 के लिए प्रति 1000 लड़कों पर 935 प्लस का लिंगानुपात हासिल करने का टारगेट रखा था। इसके लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम, टीमों का गठन, भू्रण के अवैध लिंग परीक्षण व अवैध गर्भपात में लिप्त केंद्रों की पहचान करने की हिदायते दी गई थीं।
महेन्द्रगढ़ सूबे में सबसे पीछे
अधिकारिक आंकड़ों की मानें तो महेन्द्रगढ़ जिले में एक हजार लड़कों पर अनुपात में 844 लड़कियां दर्ज की गई हैं। जबकि प्रदेश का लिंगानुपात 921 रहा है। जबकि इससे प्रदेश के 10 जिलों में बेहतर लिंगानुपात रहा है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. प्रदीप यादव ने बताया फरवरी 2022 महीने में कुल 84736 बच्चों का जन्म पंजीकृत किया गया। जिनमें 44114 लड़के व 40622 लड़किया शामिल हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)