बेटियां देश का गौरव : शैफाली वर्मा को 1.50 करोड़ के कैश अवॉर्ड, खेल विभाग ने दी मंजूरी
punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 07:55 AM (IST)
चंडीगढ़ (बंसल) : देश की होनहार बेटी और रोहतक में जन्मी क्रिकेटर शैफाली वर्मा, जिन्होंने हाल ही में भारत को महिला वनडे विश्व कप विजेता बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई, को हरियाणा खेल विभाग के मंत्री की ओर से 1.50 करोड़ रुपए की आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि खेल विभाग ने इस राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है और यह राशि जल्द ही शैफाली वर्मा के खाते में जमा कर दी जाएगी। शैफाली वर्मा न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। हमारी बेटियां बेटों में किसी भी मायने में कम नहीं है। हरियाणा की बेटियां शिक्षा, खेल, रक्षा, प्रशासन हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। कालो न महिला वनडे विश्व कप जिताकर हरियाणा की खेल परंपरा में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। हम अपनी इस बेटी पर गर्व है और हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी वह इसी तरह अपने खेल से हरियाणा और देश का नाम ऊंचा करती रहेंगी।
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन की सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हरियाणा की खेल नीति आज देश में आदर्श मानी जाती है। ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपए का ईनाम देने की नौति केवलहरियाणा में है। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों की सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को ए, बी और सी श्रेणी की नौकरियों में वरीयता दी जाती है। मुख्यमंत्री नायय सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों के बुनियादी ढाँच को और मजबूत कर रही है ताकि गांव गांव शैफाली और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी तैयार हो सकें।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)