बदलती सोच और शिक्षा में AI की बढ़ती भूमिका GenZ के लिए बनी चुनौती, विद्यार्थियों को तैयार रहने की जरूरत
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 08:36 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एम्ब्रेसिंग न्यू होराइजन्स’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत संस्कृति और छात्र जीवन से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन यश देव गुप्ता, चांसलर प्रो. दिनेश सिंह, प्रो-चांसलर अभिषेक गुप्ता, डायरेक्टर रोहित गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कनिष्का गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
चांसलर प्रो. दिनेश सिंह ने GenZ की बदलती सोच और शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सैनी और डीन एकेडमिक्स प्रो. वरुणा त्यागी ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अकादमिक व्यवस्था, भविष्य उन्मुख शिक्षा और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सीखने, नवाचार और कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि अंकुर वारिकू, उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर तथा वेबवेदा और इंडिया जीनियस चैलेंज के संस्थापक, ने विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने, नए लोगों से जुड़ने, अपने डर का सामना करने और स्वयं को लगातार चुनौती देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन गलतियों से सीखने और स्वयं को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के दौरान केईआईसी से जुड़े स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया और उन्हें लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किए गए। इनमें मीली, ब्लूमजी, इकोविजन, स्केल माई स्टार्टअप, स्लगसेरा, आभार, ट्राइब एक्स ई-स्पोर्ट्स और ईएसए शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल का बैजिंग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यश राज झा को क्लब सब-सेक्रेटरी के रूप में सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ क्लब पुरस्कारों में एनवायरनमेंट क्लब को प्रथम, टेक नेक्सस क्लब को द्वितीय और रेटोरिक क्लब को तृतीय स्थान मिला। एनवायरनमेंट क्लब की ओर से प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डॉ. जय नाथ पटेल, आस्था सिंह और देवांश जैन, टेक नेक्सस क्लब की ओर से डॉ. रीनू बत्रा, डॉ. मेघा, आदित्य सिंह और खुशबू, तथा रेटोरिक क्लब की ओर से डॉ. अनुमेहा माथुर, डॉ. अंबिका भटनागर, इशिका बेदी और प्रियम भारद्वाज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध गायिका अकासा सिंह की लाइव म्यूजिकल प्रस्तुति रही, जिसने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।