Gohana: श्रीराम धर्मशाला का होगा जीर्णोद्धार, 26 लाख रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 04:37 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती रजनी विरमानी ने वार्ड नंबर- 10 मे दरियापुर कॉलोनी स्थित श्रीराम धर्मशाला के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर नारियल फोड़कर विकास कार्य की शुरुआत की गई।

काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ी श्रीराम धर्मशाला को अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने बताया कि लगभग 26 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके तहत भवन की छत को पक्का किया जाएगा, नए पंखे लगाए जाएंगे, मरम्मत कार्य कराया जाएगा तथा भवन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। धर्मशाला के नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static