D नाम के लोकसभा प्रत्याशी पर श्रुति चौधरी का 'सोशल वार', विवाद से बचने के लिए डिलीट करनी पड़ी पोस्ट

4/24/2024 3:50:37 PM

डेस्कः हरियाणा में लोकसभा प्रत्याशियों की सूची अभी तक कांग्रेस पार्टी नहीं जारी कर पाई है। सूत्रों का कहना हरियाणा की तीन सीटों पर कांग्रेस नेताओं में सहमति नहीं बन पा रही है, जिसमें भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट भी शामिल है। इस सीट पर श्रुति चौधरी के अलावा राव दान सिंह का नाम चल रहा है। 

इस बीच कांग्रेस नेत्री श्रुति चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर चल ट्रेंड के माध्यम से भिवानी-महेंद्र से D नाम वाले लोकसभा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए हार की भविष्यवाणी की। लेकिन यह दांव उल्टा उन्हीं पर भारी पड़ गया और उन्हें अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। 

चौधरी ने अपने एक्स के सोशल हैंडल से लिखा कि "आपके कीबोर्ड में S और F के बीच में है वो. जिनकी इस लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ से हार होने वाली है." बता दें कि कीबोर्ड में  S और F के बीच में D आता है। अब इस पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोग से अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ते D का मतलब (दान सिंह) राव दान सिंह निकालने लगे। हलांकि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह पर को पर यह हमला किया था। 

इसके बाद श्रुति चौधरी ने क्लियर करते हुए लिखा कि D For Dharmveer singh है। बता दें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल परिवार और भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह के बीच लंबे से समय से सियासी खींचतान का खेल रहा है। अब इस लोकसभा चुनाव में श्रृति और धर्मवीर का आमना सामना भी होने की संभावना है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Saurabh Pal