हिसार में SI की हत्या, हुडदंग का विरोध करने पर युवकों ने बुरी तरह पीटा, जनवरी में होनी थी रिटायरमेंट

punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 07:44 AM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में खबर सामने आ रही है कि हुड़दंग का विरोध करने पर सब इंस्पेक्टर रमेश की ईंट व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार रात करीब 11:30 बजे हुई। आरोपी मौके पर कार व 2 दोपहिया वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज राजबाला ने कहा कि परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। 

जनवरी में होनी थी रिटायरमेंट 

बता दें करीब 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर रमेश की जनवरी में रिटायरमेंट होनी थी। एडीजीपी ऑफिस में 10 साल से तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहते थे। सब इंस्पेक्टर रमेश लंबे समय से पुलिस विभाग में तैनात थे। परिवार के कई अन्य लोग भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात 10:30 बजे कुछ युवक हुड़दंग और गाली गलौज कर रहे थे। शोर शराबा होने पर सब इंस्पेक्टर रमेश घर से बाहर निकले। उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका। उस समय तो युवक चल गए। 

हमलावरों ने सब इंस्पेक्टर पर डंडों व ईंटों से किया हमला 

उसके बाद एक घंटे बाद कई युवक कार व दोपहिया वाहनों पर आए। उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। रमेश ने उन्हें रोका तो उन्होंने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। रमेश घायल होकर गिर गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया। लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static