Road Accident: हिसार में स्कॉर्पियो और बाइक में हुई भीषण टक्कर, 2 युवक हुए घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 04:12 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार की एचएयू में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। एचएयू के अंदर गेट नंबर-4 के पास स्थित चौक पर स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे पूरा चला गया। देखते देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। बाइक पर 2 युवक सवार थे। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों में तुरंत निजी हस्पताल में पहुंचाया।

कार चालक का कहना है कि गाड़ी सही दिशा में आ रही थी, लेकिन बाइक गलत दिशा में चली आ रही थी। बाइक पर दो युवक आ रहे थे जो गाड़ी से टकरा गए और यह हादसा हो गया। घायल युवक की पहचान हो गई है जो कि एचएयू कर्मचारी के बेटे बताए जा रहे हैं। एचएयू में कार्यरत राजेश जो कि बोटेनिकल गार्डन में एरिया इंस्पेक्टर हैं। उनके बेटे के रूप में पहचान हुई है। वहीं गाड़ी चालक खरकड़ी गांव का है और यह अपने दोस्त को छोड़ने के लिए आया था।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस में मौके पर पहुंच कर गाड़ी और बाइक अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस चौक पर लगे कैमरों की फुटेज भी निकलकर जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static