Voter list विवाद में फंसे विधायक, उकलाना से MLA नरेश सेलवाल और उनके बेटे को SIR का नोटिस... जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 09:20 AM (IST)

हिसार: उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल और उनके बेटे को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम को लेकर नोटिस जारी किया गया है। विधायक ने बताया कि 2002 की मतदाता सूची में उनका नाम नरेश कुमार के बजाय नरेश दर्ज था जबकि उनके बेटे के नाम में पिता के नाम को लेकर विसंगति है।

उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिसार जिले में करीब दो लाख लोगों को नोटिस दिए गए हैं जिनमें वह और उनका बेटा भी शामिल हैं। उन्होंने इसके लिए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि छोटी-छोटी गलतियों के लिए मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है।

विधायक ने दावा किया कि एसआईआर के नाम पर अधिकतर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं ताकि भविष्य में सरकार के विरोध में रहने वाले लोग मतदान से वंचित रह जाएं। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले वहां एसआईआर के बाद 91 लाख के नाम हटा दिए गए थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

static