पुलिस ने किया अफीम सप्लायर को गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2016 - 09:43 PM (IST)

सिरसा (कौशिक): सी.आई.ए. सिरसा पुलिस ने एक अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार पुत्र रोहताश निवासी भंबूर के रूप में हुई है। 

उल्लेखनीय है कि सी.आई.ए. सिरसा की एक पुलिस टीम ने गांव भंबूर निवासी रेशम सिंह पुत्र निहाल सिंह को 950 ग्राम अफीम के साथ गांव भंबूर क्षेत्र से बीती 29 नवम्बर को काबू किया था। आरोपी रेशम सिंह को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान अफीम सप्लायर का पता ठिकाना मालूम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static