हेलिकॉप्टर में बैठ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2023 - 04:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में इस वक्त बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने हेलिकॉप्टर में बैठकर तबाही का मंजर देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश की वजह से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम लगातार जारी है। सीएम ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तुरंत आम लोगों की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज व तमाम मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही आज नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कई इलाकों का दौरा किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static