स्लम केयर फाउंडेशन ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को दी गौरवशाली इतिहास की जानकारी
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 08:54 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): स्लम केयर फाउंडेशन, सूर्य विहार (SCF स्कूल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। श्री कृष्णा हॉस्पिटल, सूर्य विहार के चिकित्सक डॉ सुमित गुप्ता एवं डॉ. राजेश तंवर के ने ध्वज फहराया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

इस अवसर पर संस्था की फाउंडर मेंबर सुंदरी खत्री ने बच्चों को देशभक्ति एवं देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. सुमित गुप्ता ने बच्चों को स्वच्छता अभियान, स्वस्थ शरीर एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में स्लम केयर फाउंडेशन के पूर्ण शर्मा, महेश शर्मा, विकास स्वामी, विनोद दहिया, राज कुमार, शिव रत्न, राज शर्मा, अनिल यादव, गौरव शर्मा, गौरव द्विवेदी, इकबाल सिंह, सुनील शर्मा, मोनू दहिया, सोनू गुलिया, शशि साहू, सोमवीर दहिया, मनोज शर्मा, शकील सहित लक्ष्मण विहार के सभी सम्मानित साथी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर SCF स्कूल की समस्त शिक्षिकाओं को बच्चों की शानदार प्रस्तुति एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से बधाई एवं धन्यवाद किया गया।