हरियाणा पहुंची स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, डोंकी रूट के सवाल कहा- विदेशों में भारतीय दे रहे सेवा

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 07:07 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किए हैं, उन्होंने आज राहुल गांधी द्वारा भूपेंद्र हुड्डा और सैलजा के हाथ मिलवाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि हाथ मिलवाने से कुछ नहीं होता, दिल तो नहीं मिले। अगर हिम्मत है तो कांग्रेस पार्टी सैलजा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें और भूपेंद्र सिंह हुड्डा उसका समर्थन करें।

भाजपा नेत्री स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी अडानी पर सवाल उठा रहे हैं। अडानी के साथ तो रॉबर्ट वाड्रा भी देखे जाते हैं तो क्या रॉबर्ट वाड्रा भी भ्रष्टाचारी हैं। राहुल गांधी के डोंकी के माध्यम से विदेश में जाने वाले युवाओं पर सवाल उठाने पर भी स्मृति ईरानी ने कहा कि देश का युवा अब विदेशों में भी सेवाएं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही किसानों की सच्ची हितेषी है। इसलिए डीबीटी के माध्यम से 12550 करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंचा दिए गए हैं। हरियाणा की जनता के खातों में सीधा पैसा पहुंच रहा है। इसके प्रमाण भारतीय जनता पार्टी के पास है, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस कोई भी योजना नहीं बना पाई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static