मरम्मत पूरी होने से पहले फिर धंस गया सोहना एलिवेटेड रोड

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 05:57 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पिछले कई महीनों से मरम्मत के लिए बंद किया गया सोहना एलिवेटेड रोड एक बार फिर सुर्खियो में आ गया है। मरम्मत होने से पहले ही सोहना एलिवेटेड रोड धंस गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से बने सोहना एलिवेटेड रोड पर सुभाष चौक के नजदीक पहले भी रोड धंस चुकी है। यहां से जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन गुजर रही है जिसके लीक होने के कारण यह रोड बार-बार धंस रही है। इस रोड की मरम्मत कराने के बाद यह छह महीने भी नहीं चला और दोबारा यहां रोड धंस गया। इसके कारण इस रोड की तीन लेन में से दो लेन बंद की हुई हैं। ऐसे में रोजाना ही सुभाष चौक अंडरपास में जाम लगा रहता है। वहीं, पिछले करीब तीन महीने से इस रोड की दो लेन को बंद कर मरम्मत कार्य किया जा रहा था। यह कार्य लगभग अंतिम चरण में चल रहा था और यहां सड़क बनाए जाने की तैयारी थी, लेकिन बारिश के बाद जब यहां सड़क निर्माण किए जाने का कार्य किया जा रहा था तो अचानक यहां ट्रक धंस गया और गहरा गड्ढा हो गया।

 

इस दौरान यहां ट्रक भी फंस गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और पहले से चले आ रहे मरम्मत कार्य को रुकवाया। वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो इस स्थान पर मास्टर सीवर लाइन का चैंबर बनना था जिसे बेहद ही घटिया स्तर की क्वालिटी से बनाया गया है। जिसके कारण आए दिन यह घटना हो रही है। फिलहाल देखना यह होगा कि इस समस्या का स्थाई समाधान कब तक होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static