सास द्वारा गेट न खोलने पर भड़का दामाद, कर दिया ये कांड...पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 01:16 PM (IST)

चरखी दादरी : चरखी दादरी जिले के गांव झिंझर निवासी एक महिला के घर पर उसके दामाद ने गोली चला दी। वह सास द्वारा गेट नहीं खोलने पर भड़का था। उसने सास को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित दूसरी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटी की शादी लडायन निवासी मोनू के साथ 2011 में हुई थी। उसकी लड़की के तीन बच्चे हैं, जो मोनू के पास रहते हैं। महिला ने बताया कि रात करीब साढे 12 बजे मोनू उनके घर पर आया और गेट खोलने के लिए बोला। महिला ने बताया कि उसे, उसकी बेटी मंजीत व उसके बेटे सुरेश को जान-मान का खतरा है, इसलिए गेट नहीं खोला और कहा कि दिन के समय आना। महिला का आरोप है कि जाते समय उसके दामाद मोनू ने उनको जान से मारने की धमकी दी और दो-तीन गोलियां चलाई।इसके बाद वह कार में बैठकर वहां से चला गया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static