सोनाली फोगाट मर्डर: ड्रग मामले में क्लब संचालक को मिली जमानत
punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 11:24 AM (IST)

हिसार: गोवा के कर्लीज क्लब संचालक एडविन नून्स को एन.डी.पी.एस. केस में अदालत से जमानत मिल गई है। इससे पहले एक बार याचिका खारिज हुई थी। सनद रहे कि इसी क्लब में हत्या आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र सोनाली को लेकर पहुंचे थे। सोनाली को ज्यादा ड्रग देकर मारने का आरोप दोनों पर लगा है। इसी मामले में ड्रग का रोल सामने आने पर पुलिस ने इन दोनों सहित क्लब के एडविन व अन्य 2 नशा तस्करों पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। गोवा के डी.जी.पी. जसपाल सिंह ने बताया कि अदालत ने क्लब संचालक की सशर्त जमानत मंजूर की है।