सोनीपत: पूर्व पार्षद पर किया था जानलेवा हमला, 2 दोषियों को अब 7 साल तक भुगतनी होगी जेल

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 11:41 AM (IST)

सोनीपत : हरियाणा की जिला अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिसमें एक पूर्व पार्षद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए दो दोषियों को 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 24 नवम्बर 2020 का है। पूर्व पार्षद विमल किशोर पुलिस को शिकायत दी थी कि अवैध फाइनेंस और सूदखोरी के खिलाफ अभियान दौरान मोनू की शिकायत पर उन्होंने शीलू उर्फ सुनील के खिलाफ कार्रवाई करवाई थी। इसी रंजिश में उन्हें नंदवानी नगर में प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया गया। 

वहां शीलू समेत अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और स्टील पाइप से उन पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सोनीपत से पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया था। पुलिस ने राहुल उर्फ लल्लू, दिनेश और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले के आरोपी शीलू उर्फ सुनील की जेल में कस्टडी दौरान मौत हो गई थी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static