रिश्तों का दर्दनाक अंत! सोनीपत में बेटे ने बेरहमी से छीनी पिता की सांसे, सुबह- सुबह दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 11:23 AM (IST)

सोनीपत ( सन्नी मलिक) : सोनीपत से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटे ने बेरहमी से पीट- पीट कर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है।  
PunjabKesari

खौफनाक वारदात सोनीपत के गांव थाना कलाँ से सामने आई  है। मृतक सरदार की आयु 61 साल के करीब बताई जा रही है।सरदार के बेटे ब्रह्म प्रकाश पर  हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि  ब्रह्म प्रकाश नशे का आदि था। बीती देर रात नशे के आदि हत्यारे ने घर में उत्पात मचाया और घर के सामान में आग लगाई है।अल सुबह बेटे द्वारा बाप की जघन्य हत्याकांड की वारदात को अंजाम  दिया गया।
PunjabKesari

फरार हत्यारा एक महीना पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से घर आया था। ब्रह्म प्रकाश राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंच हत्याकांड की जांच में जुट गए है। पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया, मृतक सरदार सिंह की पत्नी शकुंतला के अनुसार उसका बेटा ब्रह्मप्रकाश नशे का आदि थी और करीब एक माह पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से बाहर लेकर आए थे। लेकिन उसके बावजूद भी उसने नशा करना नहीं छोड़ा और अब उसने अपने पिता की हत्या कर डाली।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस सूचना पर हम यहां पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हें के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में है पता लग रहा है कि डंडों से पीट-पीटकर सरदार सिंह की हत्या हुई है और परिजन उसके बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static