विधायक नयनपाल के आवास पर मनाने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, बातचीत के बाद दोनों नेता मुख्यमंत्री आवास हुए रवाना

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 10:07 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत के भाजपा से समर्थन वापिस लेने के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गुरुवार को पृथला विधायक चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस बीच भाजपा की तरफ से नयनपाल रावत को मानने की पहल शुरु हो गई है। नयनपाल रावत के पंचकूला स्थित आवास पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत का सिलसिला काफी देर तक चला। 

इसके बाद विधायक नयनपाल रावत और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नाराज विधायक को भाजपा द्वारा मनाने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कयास लगाया जा रहा था कि नयनपाल रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव से पूर्व हरियाणा की बदली राजनीतिक हवा को देखते हुए तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से समर्थन वापिस ले लिया था। 

वहीं लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव से पहले हिरयाणा की राजनीतिक हवा को देखते हुए नयन पाल रावत ने भी पाला बदलने का मन बना लिया है। लेकिन अब भाजपा की तरफ से उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अब ये वक्त ही बताएगा कि नयन पाल रावत को भाजपा रोक पाती है या वह कांग्रेस का रुख करते हैं।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static