स्पीकर हरविंदर कल्याण निष्पक्ष और प्रभावी संचालन सदन की गरिमा को सुदृढ़ करता है:नायब सिंह सैनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 08:01 AM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी ):  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के कार्यों एवं नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनका निष्पक्ष और प्रभावी संचालन सदन की गरिमा को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु समिति का गठन एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने हरियाणा विधान सभा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे निरंतर एवं ठोस प्रयासों की भी प्रशंसा की है। अनुभव और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में विधान सभा की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित होती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प "विकसित भारत 2047" को साकार करने में महिला सशक्तिकरण का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

हरियाणा विधान सभा महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर और ठोस प्रयास कर रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को आयोजित विधान सभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 9 सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किया, जिसमें कम से कम 5 महिला सदस्यों का प्रावधान किया गया है। यह समिति एक वर्ष की अवधि के लिए नीतियों की समीक्षा, रिपोर्टों का परीक्षण तथा महिलाओं की समानता और भागीदारी से संबंधित उपायों का आकलन करेगी। समिति विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ करने और उनसे जुड़े प्रमुख मुद्दों के समाधान पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी। यह पहल शासन में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने तथा महिला-नेतृत्व वाले विकास के व्यापक प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static