धमकियों से टूटा हौसला ; कैथल में पैसों के विवाद में तंग शख्स ने किया सुसाइड...मरने से पहले वीडियो में खोला बड़ा राज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 04:56 PM (IST)

कैथल : हरियाणा के कैथल जिले के ढांड गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने धमकियों से तंग होकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मरने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 43 वर्षीय ढांड निवासी दिलबाग के रूप में हुई है, जोकि पेशे से ड्राइवर था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन और एक बेटी को छोड़ गया है। घर का इकलौता कमाने वाला होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

PunjabKesari

मृतक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति का गांव के काला और कृष्ण नामक के 2 युवकों से पैसों को लेकर विवाद था। दिलबाग ने दोनों को 7 लाख रूपए दिए थे जो समय पर वापस नहीं मिले। जब वह बार-बार पैसे मांगने लगा तो दोनों ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। दोनों ने कहा कि अगर पैसे मांगे तो गांव की रहने वाली सीमा और रानी से दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाकर उसे जेल भेज देंगे। 

मृतक की पत्नी ने बताया कि इसी से तंग आकर दिलबाग टूट गया था और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मरने से पहले वायरल वीडियो में चारों आरोपियों के नाम लेकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। 

वहीं मामले के लेकर ढांड थाना के SHO शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के जो बयान है उस पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच शुरु कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static