कैथल में NH-152 पर दर्दनाक हादसा! ट्रक ने एयरफोर्स जवान को कुचला...पत्नी के सामने तोड़ा दम, सदमे में हुई बेहोश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 12:19 PM (IST)

कैथल : हरियाणा के कैथल जिले के नेशनल हाईवे-152 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां हादसे में एयरफोर्स के जवान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जुलानीखेड़ा गांव के रहने वाले 39 वर्षीय विकास के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि विकास अपनी पत्नी संदीप के साथ कार से गांव से करनाल जा रहे थे। इस दौरान किसी काम से  हाईवे पर कार रोकी तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि विकास को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया और मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के समय कार में उनकी पत्नी भी थी, जो घटना का मंजर देख बेहोश हो गई।।

बताया जा रहा है कि विकास  छुट्टी लेकर गांव आए थे और 26 जुलाई को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। विकास की पोस्टिंग चंडीगढ़ में थी। उनका एक बेटा है जो कि अभी पढ़ाई कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static