14 दिन से लापता महिला को स्टेट क्राइम ब्रांच ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 08:18 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : में 14 दिन पहले घर से लापता महिला को स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा। क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया के माध्मम से लापता महिला के परिजनों का पता लगाया। महिला से मिलने के बाद उसके परिजनों ने स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम को धन्यवाद दिया। वहीं महिला के घऱ से निकलने का कारण घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया के जरिए महिला की हुई पहचान
स्टेट क्राइम ब्रांच के एसआई संजय भड़ाना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 40 वर्षीय महिला 16 मार्च को हथीन के गांव पहाड़पुर से लापता हो गई थी। जिसके परिजनों ने काफी ढूंढने का भी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। लापता महिला को एक समाजसेवी ने कोसीकला स्थित अपना अनाथ आश्रम में भिजवा दिया था। इसके बाद समाजसेवी द्वारा इस महिला की जानकारी स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम को दी गई थी। जिसके बाद स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम से एसआई राधा रमन और एसआई बिजेंदर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से महिला की पहचान की अपील की। गांव पहाड़पुर के सरपंच ने सोशल मीडिया पर महिला को पहचान लिया। जिसकी जानकारी सरपंच ने स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम को दी। प्रधान ने बताया कि यह महिला हथीन के गांव पहाड़पुर की रहने वाली है। जिसका नाम फातिमा है। जो 16 मार्च से घर से लापता है। स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने सरपंच के माध्यम से महिला के परिजनों का से संपर्क महिला को परिजनों के हवाले कर दिया।
घरेलू झगड़े की वजह से महिला ने छोड़ा था घऱ
वहीं महिला के घर से निकलने का कारण घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। हथीन के कोट गांव के रहने वाले फारूक ने बताया कि यह महिला उसकी सासू मां है। जो 16 मार्च को घर से लापता हो गई थी। जिसे काफी ढूंढने का भी प्रयास किया गया। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा ने महिला को सकुशल उसकी सासू मां से मिलवा दिया है। जिसके लिए उन्होंने स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम का धन्यवाद दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

दिल्लीः BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज