अमित शाह से मिली प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 08:25 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। डा. अर्चना गुप्ता ने शाह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान हरियाणा में संगठन की मजबूती, पार्टी के विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।  श्री शाह ने विश्वास जताया कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी के विस्तार को नई गति मिलेगी। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static