सौतेले बेटे ने मां-बहन से किया दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ कर किया घिनौना काम

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 01:06 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (धमीजा): शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने अपने सौतेले पुत्र पर उसके व उसकी नाबालिग बेटी के साथ बीते कई माह से नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस कप्तान को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घर पर वह उसकी नाबालिग पुत्री व उसका सौतेला पुत्र रह रहे है।

पिछले करीब अढ़ाई साल से सौतेला पुत्र अपनी बहन को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने उसके साथ भी खाने में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static