रिश्तों का कत्ल: शादी के 3 महीने बाद ही सौतेले पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 10:31 AM (IST)

यमुनानगर: छप्पर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 वर्षीय विवाहिता ने अपने 50 वर्षीय सौतेले पिता पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 3 माह पहले हुई थी। आरोप है कि उसके सौतेले पिता ने उससे दुष्कर्म किया। 

शिकायत मिलते ही छप्पर थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static