जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा; जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 12:22 PM (IST)

पलवल (दिनेश कुमार): जमीनी विवाद के आए दिन कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां विवाद इतना बढ़ जाता है कि दो पक्षों में जमकर लड़ाईयां हो जाती हैं। मामला पलवल जिले से सामने आया है, जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया।

झगड़े में दूसरे पक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि दूसरे पक्ष के एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उनके खेतों से खड़ी फसल भी काटी। और साथ में आरोपियों ने उनपर एकदम से जानलेवा हमला किया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद पीड़ितों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।

आरोपी दे रहे धमकियां

घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की ओर से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया की उनके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है।

पीड़ित पक्ष की तरफ से सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ दी गई शिकायत। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static