उचाना में नैना चौटाला के काफिले पर पथराव, कई वर्कर घायल; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप
punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 05:23 PM (IST)
हिसारः हरियाणा में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा व जजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज उचाना प्रचार के दौरान जेजेपी लोकसभा प्रत्याशी नैना चौटाला की गाड़ी हमला हो गया। मिली जानकारी के दौरान नैना चौटाला का काफिला राजखेड़ा गांव से निकल रहा था। इस दौरान उपद्रवियों ने काफिले पर पथराव कर दिया।
वहीं पथराव करने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जेजेपी कार्यकर्ताओं में हाथापाई और मारपीट भी हो गई। जेजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि काफिले में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और हाथापाई की गई है।
इस हाथापाई और मारपीट के दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटे आईं हैं। इसके साथ कई पुरुष वर्करों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)