हरियाणा के इन 6 जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं...लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Friday, Apr 18, 2025 - 08:51 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज मौसम करवट लेगा। प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे हरियाणावासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की भी संभावना है।

प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा

बताया जा रहा है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा। 

वहीं पिछले 24 घंटे में हरियाणा के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static