लव मैरिज के 6 महीने बाद पत्नी ने मांगा तलाक, नॉनवेज खाना बना वजह

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 05:27 PM (IST)

पानीपतः हरियाणा के पानीपत  जिले से तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पति और पत्‍नी के बीच खाने की पसंद तलाक का कारण बन गई।  दरअसल, पति नॉनवेज खाता है जिसके कारण शादी के छह महीने बाद, पत्‍नी ने अदालत में केस दर्ज करके तलाक की मांग की है। दोनों एक-दूसरे को विवाह के दो साल पहले से जानते थे। दोनों ने अंतरजातीय लव मैरिज की थी। विवाह के 6 महीने बाद ही दोनों का संबंध टूटने के कगार पर आ गया। लड़की शाकाहारी है, जबकि लड़का और परिवार वाले मांसाहारी हैं।

लड़की को इस बात पर एतराज है कि आए दिन घर में मांसाहारी भोजन बनाया जाता है जिससे परेशान होकर लड़की मायके चली गई। उसके बाद लड़की ने अदालत में केस दाखिल कर तलाक की मांग की. लड़की का कहना है कि लड़के ने बताया था कि 'वो नॉनवेज खाता है, मगर ये नहीं बताया कि घर में भी मांस आए दिन पकाया और खाया भी जाता है। मुझे लगा कि वह बाहर खाता होगा।

शादी के बाद पता चला कि घर में ही करीब-करीब हर दूसरे दिन नॉनवेज बन रहा है.' लड़की का कहना है कि यदि लड़का परिवारवालों से अलग रहने को तैयार हो जाए तो उसे तलाक नहीं चाहिए। लड़के का कहना है कि शादी हुई तो परिवार की सहमति से हुई, अब परिवार को किस तरह छोड़ दिया जाए। लड़के ने बताया कि उसने विवाह से पहले ही लड़की को सब कुछ साफ-साफ बता दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static