सावधान! Haryana के इन जिलों में बारिश के साथ चलेंगी तेज धूल भरी हवाएं, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 08:00 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम के बदलने से हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के एक जिले में बारिश हो रही है जबकि कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह ही हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में तेज धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि बीते दिन गुरुवार को गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह में बारिश के साथ आंधी भी चली। गुरुग्राम में कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे जाम लग गया। कल प्रदेश के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 5 जिलों कैथल, करनाल, जींद, पानीपत व सोनीपत में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। 1 जून को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 25-50 प्रतिशत और 10 जिलों जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, रोहतक झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)