मां की चुन्नी से फंदा लगाकर 10वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:29 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रुखनगर में 10वीं के एक स्टूडेंट ने स्कूल स्टाफ क्वार्टर में अपनी मां की चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, बिहार के छपरा निवासी प्रभात फर्रुखनगर के निजी स्कूल में चपरासी की नौकरी करता है। उसकी पत्नी भी किसी कंपनी में काम करती है। यह परिवार पिछले करीब 15 वर्षों से स्कूल परिसर में ही रह रहा है। सोमवार को प्रभात घर से बाहर काम कर रहा था। उसकी पत्नी डयूटी पर गई हुई थी और 15 साल का बेटा आकाश अपने कमरे में पढ़ रहा था। बेटी भी अंदर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार शाम करीब 6 बजे जब प्रभात की पत्नी काम से वापस घर लौटी, तो आकाश कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसएचओ संतोष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है।

 

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र पढ़ाई को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static