बेशर्मी की हद, जेल से छूटते ही स्टंट बॉय ने फिर बनाया वीडियो, क्या पुलिस लेगी कड़ा एक्शन?

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 06:25 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पुलिस द्वारा बुलेट पर पटाखे बजाने वाले या फिर बाइक पर जानलेवा स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में बीते दो दिन पहले ही पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया था जो बुलेट पर फायर स्टंट कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। 

मुंह पर काला कपड़ा डालकर चला रहा बाइक

उसके बाद जमानत पर छुटने के बाद युवक ने फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली। जिसमें वह मुंह पर काला कपड़ा डालकर बाइक चलाता हुआ दिख रहा है। बड़ा सवाल यह है की गिरफ्तारी के अगले ही दिन इस तरह की वीडियो डालकर क्या संदेश दिया गया है। साथ ही उसने वीडियो में कहा कि फ्री में प्रमोशन करने के लिए मीडिया का शुक्रिया। 

इस मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि इस मामले में सीआईए और साइबर सेल को निर्देश दिए गए हैं कि उचित कार्यवाही की जाए। इस तरह के स्टंट खुद की जान तो जोखिम में डालते ही हैं बल्कि दूसरों की जान को भी खतरा रहता है। इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static