सुभाष बराला ने राज्यसभा सीट के लिए भरा नामांकन, CM मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी रहे मौजूद

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2024 - 12:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर आज सुभाष बराला ने नामांकन भर दिया है। इनके साथ सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी मौजूद रहे। बराला ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। 

PunjabKesari

बता दें कि भाजपा ने रविवार को सुभाष बराला को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था। बराला सीएम मनोहर लाल के करीबी हैं और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद सीएम मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त कर दिया था और हाल ही में उन्हें किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं अब राज्यसभा के लिए बराला का चयन भाजपा के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

 PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static