पलवल पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी, राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष, बोले- देश से मांगनी चाहिए माफी

punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 06:44 PM (IST)

पलवल (दिनेश कुमार) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पलवल अनाज मंडी में धन्यवाद रैली संबोधित किया। रैली का आयोजन खेल मंत्री गौरव गौतम द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 40 करोड़ 39 लाख की लागत से 7 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल की मिट्टी में मेहनत, वीरता और संस्कार शामिल है। यहां की संस्कृति में हिन्दू और मुस्लिम एकता की अमिट छाप दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पलवल का स्वर्णिम भविष्य है, पलवल विकास में तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में पलवल जिले का विकास धीमी गति से होता था, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद पलवल जिले में एक हजार 270 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए गए। भाजपा सरकार में 138 घोषणा की गई, जिनमें से 109 घोषणा पूरी कर ली गई, जबकि 13 घोषणाओं पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है। पलवल शुगर मिल की 12 करोड़ रुपये की लागत से पिराई क्षमता को बढ़ाने का कार्य किया गया है। (Nayab Saini In Palwal)

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा आगेः सीएम

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश को नई दिशा और नई ऊर्जा मिल रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं से देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है। मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से 4 वें स्थान पर आ गई है। मोदी सरकार ने देश हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। धारा 370 हटाने,देश को अखंड भारत बनाने की दिशा में कार्य किया गया। भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर का सामने आया है। सेना द्वारा आतंकवाद को करारा जबाब दिया गया है। सेना ने पाकिस्तान की जमीन पर जाकर आतंकवाद का खात्मा करने का काम किया।

राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष (Nayab Saini Target Rahul Gandhi)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी के लंगडे घोडे वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिया गया। हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीब परिवार के लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए आयुष्मान एवं चिरायु योजना शुरू की गई। कांग्रेस के समय में हरियाणा प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज बनाए गए, जबकि भाजपा सरकार में 9 मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 3485 कर दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश के 5877 गांवों में 24 घंटे बिजली प्रदान की जा रही है। अन्य गांवों में भी जल्द ही 24 घंटे बिजली दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ये घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 के बाद पलवल में 1270 करोड़ रुपये के विकास कार्य तीव्र गति से करवाए गए है। पलवल में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का फिजिबिलिटी चेक करवा कर निर्माण किया जाएगा। बडौली को उप तहसील बनाने के लिए कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। पलवल विधानसभा की 192 किलोमीटर की 75 सड़कों को उनकी एजेंसियों के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने साढ़े 37 किलोमीटर की 8 सडकों की रिपेयर के लिए की 37 करोड़ 97 लाख रूपए की घोषणा की गई। वहीं साढे 54 किलोमीटर की 26 सडक़ों की रिपेयर के लिए 40 करोड 18 लाख रूपए की घोषणा की गई। पलवल में इंडोर स्टेडियम को साउंड प्रूफ करने के लिए 55 लाख रुपए देने की भी की घोषणा की गई। जनौली डिस्ट्रीब्यूटरी के रेनोवेशन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा गई। बीआर पुलों के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। सेक्टर 21 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ देने की भी की घोषणा गई। मुस्तफाबाद में 66 केवी और पलवल में 220 केवी का सब स्टेशन भूमि उपलब्ध करवाने पर बनवाने की घोषणा की गई। 

पलवल शहर में भूमि उपलब्ध करवाने और विभागीय नॉर्म पूरे करने पर दो नए स्कूल बनाए जाएगें। पलवल में भूमि उपलब्ध  होने पर नई अनाज मंडी बनवाई जाएगी। वार्ड नंबर 1 से 10 तक की ऑथोराइज्ड कॉलोनियों की कच्ची गलियों को भी पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पलवल में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मॉडर्न स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनने की भी की घोषणा की।  सामुदायिक भवनों  के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए की भी की घोषणा की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, होडल विधायक हरेंद्र रामरतन, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, टेकचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला और भाजपा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static