आने वाली फिल्म के गाने को करनाल के लक्जरी राइड शोरूम में फिल्माएंगे: सुखबीर

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 08:21 PM (IST)

करनाल: जाने माने बॉलीवुड गायक कलाकार तथा किंग ऑफ भांगड़ा सुखबीर ने कहा है कि वह अपने आने वाली फिल्म के गाने की शूटिंग करनाल के लक्जरी राइड शोरूम पर करेंगे। उन्होंने लक्जरी राइड शोरूम को देश का सबसे श्रेष्ठ शो रूम बताया। वह यहां पर आकर काफी प्रभावित हुए हैं। इस अवसर पर लक्जरी राइड शोरूम के संचालक सुमित गर्ग ने कहा कि देश में सभी नए शोरूम का उद्घाटन सुखबीर सिंह के हाथों करवाएंगे। वह करनाल के लक्जरी राइड शोरूम परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

सुखवीर सिंह ने कहा कि वह लक्जरी राइड शोरूम में आकर काफी प्रभावित हुए हैं। यहां पर बेहतर लक्जरी गाडिय़ां मिलती हैं। यहां पर ग्राहकों की सुविधाओं के साथ उनकी सन्तुष्टि का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि लक्जरी राइड शो रूम में गाडिय़ों की कुशल मैकेनिकों से सर्विस भी करवाई जाती है। यहां पर कुशल स्टाफ के कारण लोग यहां आकर राहत महसूस करते हैं। इस शोरूम पर आकर उन्होंने बेहतर लक्जरी गाडिय़ां देखी हैं। यही कारण है कि देश में वह लक्जरी राइड शो रूम को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले यश फिल्म्स के लिए गाना गाया था। आने वाला समय क्लासिक गायकी और आधुनिक गायकी के लिए संगम का है। उन्होंने कहा कि कई क्लासिक गीतों का रीमिक्स और रैप स्वरूप लोगों को भा रहा हैं। उन्होंने कहा कि नशा संगीत और कला का होना चाहिए ना कि किसी नशीले पदार्थ का। उन्होंने कहा कि वह कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह नवोदित कलाकरों को आगे लाने के लिए मंच प्रदान करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कई गीतों को नया स्वरूप दिया।

गायक कलाकर सुखबीर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में फ्यूजन को अधिक पसंद किया जा रहा है। कोरोना के दौर में डिप्रेशन से बचाने के लिए संगीत का सहारा लेना चाहिए। युवा सकारात्क सोच को रखें। उन्होंने कई सवालों के सटीक जवाब दिए और बताया कि वह कई एलबम को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह गाने के लिए लोगों के बीच जाते हैं। नए आइडिए पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को मेहनत करना चाहिए, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। आगे बढऩे के लिए हौंसला बुलंद रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सैड सांग को भी उन्होंने डांस सांग में बदल कर नए स्वरूप में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने कई बेहतर गायक दिए हैं। पंजाब की धरती गायकों और कलाकारों के लिए फर्टाइल है। 

इस अवसर पर लक्जरी राइड के संचालक सुमित गर्ग ने बताया कि वह आने वाले समय में नए शोरूमों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static