सोनीपत पहुंचीं CM नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:55 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोनीपत में चुनाव प्रचार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी पहुंची और सोनीपत में आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचीं। सम्मेलन में संबोधन के दौरान सुमन सैनी ने पश्चिमी बंगाल में मिली जीत के बाद जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है और पश्चिमी बंगाल में कमल का फूल खिला है।

संबोधन में सुमन सैनी ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह पश्चिमी बंगाल में जनसभाएं करना बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए कभी आसान नहीं रहा था, जब भी कार्यकर्ता जनसभा या रैली करने जाते थे, तो उनके पीछे से घर खाली करा दिए जाते थे। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं था।अपने संबोधन में सुमन सैनी ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि पिछले 12 सालों में हरियाणा में व्यापक विकास हुआ है और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया गया है। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण बिल का विरोध किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पास नहीं होने दिया।सुमन सैनी ने कहा कि सनातनी जब भी वोट डालने जाएं, तो यह सोचें कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी भी सनातनियों की पीड़ा के बारे में नहीं सोचा था। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, ऐसे में सोनीपत के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की आवश्यकता है। अंत में सुमन सैनी ने सोनीपत की जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static