"विपक्ष को बीजेपी का फोबिया हो चुका है", , सोनीपत में डिप्टी स्पीकर मिड्ढा जमकर बरसे

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 03:38 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां अब अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं, जहां तमाम राजनीतिक दल अपनी रणनीति को धार देने में जुटा हुआ है और नेताओं के लगातार दौरे इस चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा रहे हैं। सोनीपत की बात करें तो यहां बीजेपी के आला नेताओं की सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है, जो यह संकेत दे रही है कि पार्टी इस चुनाव को लेकर कोई भी कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा का सोनीपत दौरा भी राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां उनके बयान और मौजूदगी को चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला

सोनीपत पहुंचे डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कृष्ण मिड्ढा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सफलता इस बात का संकेत है कि हरियाणा के निकाय चुनावों में भी विपक्ष का पूरी तरह सफाया होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अब बीजेपी के नाम का फोबिया हो चुका है और जनता भी उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को क्रूर शासक करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बंगाल की जागरूक जनता ने राज्य को बांग्लादेश बनने से बचाया और अब वहां दहशत के दौर का अंत हो चुका है। 

विनेश फोगाट के बयानों पर दी ये प्रतिक्रिया 

वहीं पहलवान और विधायक विनेश फोगाट के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्ण मिड्ढा ने सियासी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट उनकी छोटी बहन हैं,लेकिन जुलाना की जनता आज भी अपने विधायक को ढूंढने में लगी हुई है। हालांकि, बृजभूषण शरण से जुड़े विवाद पर उन्होंने कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। इसी दौरान जब उनसे अभय सिंह चौटाला के आरोपों को लेकर सवाल किए गए, तो डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा इन सवालों से बचते नजर आए, जिससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static