हरियाणा के अधिकतर जिलों में धूप के साथ उमस भरी गर्मी, सिर्फ इन 3 जिलों में सुबह से हो रही हल्की बारिश
punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 11:35 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा में मानसून के बादल खुल कर नहीं बरस रहे। मौसम विभाग की भारी से भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद बीता कल जहां लगभग सूखा निकला, वहीं आज भी केवल 2 स्थानों यमुनानगर में 3 एमएम और सिरसा में 1एमएम बारिश हुई है।
मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले 24 से 36 घंटे में मानसून पूरे हरियाणा में छा जाएगा। जींद व फतेहाबाद जिले ही मानसून की रेंज से बाहर हैं। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा राजस्थान से लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक निम्न दबाव तक बनी हुई है
IMD ने 27 जून के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें आज जींद में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज चमक की संभावना है। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, पलवल व फरीदाबाद में अच्छी बारिश की संभावना है। गरज चमक तो पूरे प्रदेश में ही बनी रहेगी। मौसम विभाग इसके लिए समय समय पर जानकारी मुहैया कराएगा।