सुनारिया जेल में लगातार पहुंच रहा नशा, जुराब में छुपाकर ले जा रहा जेल वार्डन काबू

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 03:29 PM (IST)

रोहतक : हरियाणा की सुनारिया जेल में लगातार नशा पहुंच रहा है। एक महीने पहले कंप्यूटर शिक्षक को चरस के साथ पकड़ा गया था, अब जेल वार्डन से चरस मिली है। 

वहीं जेल के उप अधीक्षक साजिद खान ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी है कि जेल वार्डन ईश्वर सिंह की बैरक नंबर 6 में ड्यूटी थी। रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर ईश्वर सिंह गेट पर पहुंचे। जेल के सहायक अधीक्षक प्रदीप यादव की मौजूदगी में जब जेल के सुरक्षा कर्मियों ने ईश्वर सिंह की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 17 ग्राम चरस मिली।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

static