हरियाणा में कल से 2 दिन रहेंगी सुनीता केजरीवाल, अंबाला- भिवानी और रोहतक में करेंगी प्रचार

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 03:36 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 100 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आ रही हैं। केजरीवाल की गैरमौजूदगी में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा बीते दिनों में बनकर सुनीता केजरीवाल उभरीं हैं। ऐसे में अब वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना राजनीतिक कौशल दिखाएंगी। 

सुनीता केजरीवाल कल यानी शनिवार को से हरियाणा दौरे पर रहेंगी। 27 और 28 जुलाई को हरियाणा में पार्टी का प्रचार करेंगी। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार केजरीवाल अंबाला, रोहतक, भिवानी में प्रचार करेंगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static