सुशील गुप्ता ने हरियाणा को बेरोजगारी के मामले में बताया देश का नंबर 1 राज्य, कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 05:27 PM (IST)

ब्यूरो : भ्रष्टाचार के मामले में सरकार के डंके प्रदेशभर में बज रहे हैं। जहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने हरियाणा को बेरोजगारी के मामले में देश का नंबर वन राज्य बताया है। उन्होंने ट्वीटर पर वीडियो शेयर कर बताया कि राज्य को भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर पहुंचा देने के बाद सरकार "रसियन गर्ल्स" का डांस देखने में व्यस्त है। 

वहीं कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी की हरियाणा सदस्य चित्रा सरवारा ने भी हरियाणा को बेरोजगारी के मामले में देश का नंबर वन राज्य बताया था। चित्रा सरवारा ने आंकड़े साझा करते हुए कहा था कि अप्रैल 2019 में 26.5 प्रतिशत, अप्रैल 2020 में 43.2 प्रतिशत और अप्रैल 2022 में 26 प्रतिशत के साथ आज भी हरियाणा देश का सबसे बेरोजगार राज्य है। वहीं दिल्ली सरकार ने अगले 5 सालों में 20 लाख रोजगार पैदा करने का वादा कर उस पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग विभागों से लोगों को रोजगार के लक्ष्य को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static