बड़ी खबर: AAP ने की लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 05:13 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (कमल कुमार कंसल): हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बता दें कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि अभी सुशील गुप्ता हरियाणा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देख रहे हैं। इससे पहले वह पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इस बार उनके स्थान पर स्वाति मालीवाल को पार्टी ने राज्यसभा से उम्मीदवार घोषित किया है।

आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की-

पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार             

पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा             

दक्षिण दिल्ली- सहीराम पहलवान                    

नई दिल्ली- सोमनाथ भारती     

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की डील पक्की हो गई है। दोनों पार्टियों ने तय किया है कि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में साथ मिलकर ही चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट देने पर सहमति जताई है। 9 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी।

आप आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता पहले कांग्रेसी नेता थे। उन्हें 2013 में दिल्ली के मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। तब उनके सामने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह चन्ना थे। गुप्ता यह चुनाव हार गए थे। वह दिल्ली और हरियाणा में गंगा इंटरनेशनल स्कूल के नाम से शैक्षणिक संस्थान भी चलाते हैं। पश्चिमी दिल्ली में उनका महाराजा अग्रसेन अस्पताल भी चलता है। राजनीति में सक्रिय होने से पहले सुशील गुप्ता फेमस शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता रह चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static