प्राइम लोकेशन पर जासूसी का शक ! पानीपत में मिला सोलर पावर्ड कैमरा...सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 01:41 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के बिजी और प्राइम लोकेशन कहे जाने वाले जाटल रोड पर संदिग्ध CCTV कैमरा मिला है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जासूसी डिवाइस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत डर के चलते पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर पुलिस बल के साथ तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरों की एक टीम भेजी गई। इंजीनियरों की मदद से पुलिस ने कैमरे को अब हटाकर अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में जिस तरह से कैमरे को फिट किया गया था, वह किसी गहरी साजिश या जासूसी की ओर इशारा कर रहा है। शुरू में लोग इसे प्रशासन द्वारा लगाया कैमरा मान रहे थे। पुलिस अब कैमरा किसके द्वारा लगाया गया और इसे लगाने के पीछे के कारण का पता लगा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह सोलर पावर्ड कैमरा अंबाला, सोनीपत और दिल्ली समेत गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक व अन्य जगहों पर लगाए गए कैमरे से ही लिंक है। यह कैमरा पानीपत में जिस लोकेशन पर लगाया गया है, वहां से रिफाइनरी और एनएफएल दोनों ही सेंसिटिव एरिया की ओर आना जाना कवर होता है।
पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इसका इस्तेमाल किसी विशेष व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था या इसके पीछे कोई और आपराधिक मंशा थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भी एक संदिग्ध कैमरा लगा मिला था। वहीं, 11 महीने पहले पानीपत से एक पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार किया गया था जो आर्मी की खुफिया जानकारी पाक भेजने की कोशिश में था।
वही टैक्सी चालक धर्मवीर ने बताया कि है कैमरा तो पिछले चार-पांच महीने से लगा हुआ है लेकिन यह कैमरा किसने लगाया है इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है उन्होंने बताया कि कल मौके पर पुलिस की कई टीम में पहुंची थी जो कैमरे को उतार कर ले गई और जांच कर रही है कि यह कैमरा किसने और क्यों लगाया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)