खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव को किया सस्पेंड
punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 09:06 AM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली में पहलवानों के धरने और उत्पीड़न के आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर को सस्पैंड कर दिया है। खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा शिकायतें विनोद तोमर से ही थी। पहलवानों ने बीते दिन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत के बाद अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया था।
इस बातचीत के बाद एक कमेटी की घोषणा की गई जो 4 हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुश्ती संघ का काम भी कमेटी देखेगी। जांच पूरी होने तक वह डब्ल्यू.एफ.आई. प्रमुख के पद से हट जाएंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े मामले पर निगरानी समिति चार सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर ने महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)