हरियाणा में 43°C पहुंचा तापमान, दोपहर में घर में रहने की सलाह; कई शहरों में बनी रहेगी हीट वेव की स्थिति

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 10:14 AM (IST)

हिसार : हरियाणा में मरूस्थलीय शुष्क और गर्म हवाओं का आगाज जारी है। पूरे क्षेत्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। दोपहर का तापमान हरियाणा में सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। अधिकतर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया। 

फरीदाबाद में तापमान 43.4 डिग्री सैल्सियस रहा जो हरियाणा में सर्वाधिक तापमान रहा। फरीदाबाद के अलावा रोहतक, सिरसा, नारनौल व हिसार में तपिश सबसे ज्यादा रही। इन जगहों पर तापमान 42.1 से 43.3 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। रात्रि तापमान 20.7 से 28.7 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। चरखी दादरी, भिवानी व नूंह में तापमान 28 से 28.7 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा।

मौसम विशेषज्ञ डा. चन्द्र मोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा में भीषण आग उगलने वाली गर्मी में बढ़ौतरी जारी रहेगी। हालांकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज गति की हवाओं और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना है परन्तु आने वाले दिनों में हरियाणा, एन.सी.आर., दिल्ली में और अधिक तापमान में उछाल और उफान जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर हीट वेव लू की स्थिति बनी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static