Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ेगा तापमान, 11 मई से फिर बदलेगा मौसम...गरज-चमक के साथ चलेंगी हवाएं

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 07:42 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बदलने लगा है फिर गर्मी महसूस होने लगी है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान सिरसा में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

11 मई से बदलेगा मौसम

इसके अलावा कल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर हरियाणा के मौसम में दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 11 से 14 मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि आज के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static