Haryana के पूर्व मंत्री हुए हादसे का शिकार, पहले धुआं निकला फिर कार में लगी भयानक आग...

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 09:40 PM (IST)

नारनौल : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री कैलाश चंद्र शर्मा गुरुवार शाम एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सेक्टर-एक में अचानक उनकी डिजायर कार के इंजन में आग लग गई।

बता दें कि पूर्व मंत्री खुद गाड़ी चला रहे थे। जैसे ही उन्होंने इंजन से धुआं निकलता देखा, बिना समय गंवाए कार रोककर बाहर निकल आए। उनके उतरते ही कार के इंजन से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के रिहाइशी इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

 

PunjabKesari

 

आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत की। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जल गई। सामने आए वीडियो में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। कार का डैशबोर्ड, सीट और टायर तक जल गए।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static