AI का खौफनाक चेहरा: दोस्ती के बाद बनाई नकली अश्लील तस्वीरें, बंधक बनाकर महिला से कई बार दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 01:55 PM (IST)

यमुनानगर: सोशल मीडिया के जरिएसंपर्क में आई एक महिला ने युवक परएआई से तैयार अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपnलगाया है। थाना सिटी यमुनानगर पुलिस ने देहरादून के पटेल नगर निवासी विकास उर्फ हनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।bशिकायत में महिला ने बताया कि जनवरी 2026 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने उसे कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। उन्हें देखकर वह घबरा गई और आरोपी से उन्हें हटाने की मांग की। लेकिन आरोपी ने तस्वीरें डिलीट करने के बहाने मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि 11 मार्च को आरोपी उसे मिलने के बहाने बुलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया।इसके बाद आरोपी ने दावा किया कि पहले दिखाई गई तस्वीरें एआई से बनाई थीं, लेकिन अब उसके पास महिला की वास्तविक तस्वीरें और वीडियो हैं। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 10 मई को महिला को धमकाकर देहरादून बुलाया और एक गेस्ट हाउस में तीन दिन तक अपने पास रखा।

इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। 15 और 16 मई को भी आरोपी महिला को अपने साथ ले गया और शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने उससे धमकियों के जरिए सोने की चेन और यूपीआई के माध्यम से 40 हजार रुपये भी ऐंठ लिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static