19 सितंबर को काम पर निकला था अरुण, 3 दिन तक नहीं मिला कोई सुराग... फिर सामने आई खौफनाक सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 07:49 AM (IST)

यमुनानग(परवेज खान): यमुनानगर के छछरौली इलाके में 25 साल के युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। जैयधरी गांव के रहने वाले अरुण की लाश भूस से भरी ट्राली में मिलने के बाद परिवार ने उसके चार साथियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। अरुण 19 सितंबर को चार साथियों के साथ हिमाचल में भूस ढुलाई के लिए निकला था, लेकिन तीन दिन बाद उसकी लाश ट्राली में मिली। परिवार का दावा है कि शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यमुनानगर के छछरौली में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जैयधरी गांव के 25 साल के अरुण की लाश भूस से भरी ट्राली में पड़ी मिली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अरुण के साथ गए चार साथियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार के लोगों ने बताया कि अरुण भूस ढुलाई का काम करता था। 19 सितंबर को वह अपने चार साथियों के साथ यमुनानगर से हिमाचल प्रदेश भूस की ढुलाई के लिए निकला था। परिवार के मुताबिक, इसके बाद अरुण की कोई खबर नहीं मिली।

 तीन दिन बाद 21 सितंबर को उसकी बॉडी ट्राली में पड़ी मिली। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अरुण की मौत कैसे हुई? परिवार का आरोप है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और अरुण के साथ गए चारों साथियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर अरुण की हत्या हुई है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है छछरौली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से यह साफ होने की उम्मीद है कि अरुण की मौत की असली वजह क्या थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static